वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी में नामांकन प्रक्रिया संपन्न, ईश्वर सिंह ने किया अध्यक्ष पद के लिए पर्चा दाखिल

वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी में नामांकन प्रक्रिया संपन्न, ईश्वर सिंह ने किया अध्यक्ष पद के लिए पर्चा दाखिल

ब्यूरो डा योगेश कौशिक

बागपत | अग्रवाल मंडी टटीरी क्षेत्र की प्रमुख संस्था वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में पंचवर्षीय प्रबंध समिति की चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी बने सर्वहितकारी इंटर कॉलेज मीतली गौरीपुर के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार शर्मा द्वारा संपन्न कराई गई | इस दौरान सभी पदों पर एक एक प्रत्याशी के पर्चा दाखिल किए जाने से चुनाव निर्विरोध होने की संभावना बढ़ गई है $

चुनाव अधिकारी ने बताया कि, कालेज परिसर में आगामी 5 वर्षों के लिए प्रबंध समिति चुनाव के लिए ईश्वर सिंह पुत्र अमर सिंह अध्यक्ष ,अभिमन्यु गुप्ता पुत्र अर्जुन सिंह उपाध्यक्ष ,सुरेश चंद पुत्र देवकरण दास सचिव ,रमेश चंद वर्मा पुत्र प्यारेलाल उपसचिव तथा प्रमोद गुप्ता पुत्र चंद्रभान द्वारा कोषाध्यक्ष पद हेतु नामांकन किया गया | साथ ही अनिल कुमार पुत्र रोहताश सिंह मानव, रघुवीर सिंह सुपुत्र श्री रामचंद्र राकेश कुमार जैन पुत्र राजेंद्र कुमार जैन ,संजीव शर्मा पुत्र शोभाराम शर्मा ,अशोक कुमार पुत्र  रामानंद, राजकुमार गोयल पुत्र किशन चंद गोयल ने कार्यसमिति सदस्य के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किए |

चुनाव प्रक्रिया में सहयोगी के रूप में संजय कुमार सैनी नितिन वशिष्ठ अशोक कुमार सचिन कुमार रामकिशोर प्रेमवती सुनीता बाला एवं अनिल मौजूद रहे ,जबकि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के प्रो जितेंद्र ढाका पर्यवेक्षक के रूप में बराबर देखरेख करते रहे |