आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में एक अभियुक्त को मिरहची पुलिस ने किया गिरफ्तार।

ब्यूरो रिपोर्ट मिथुन गुप्ता एटा
एटा। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिरहची पुलिस द्वारा थाना मिरहची पर पंजीकृत मु0अ0सं0 288/23धारा 306, 504, 506 भादंवि में वांछित चल रहे एक अभियुक्त अरविंद पुत्र जयप्रकाश निवासी रफीपुर चाठी थाना में मिरहची जनपद एटा को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1. अरविंद पुत्र जयप्रकाश निवासी रफीपुर चाठी थाना मिरहची जनपद एटा।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
1. उ0नि0 आदित्य कुमार दीक्षित
2. हो0गा0 देशराज सिंह