अनुज यादव ने बाधा दौड़ में जीती नेशनल चैंपियनशिप

अनुज यादव ने बाधा दौड़ में जीती नेशनल चैंपियनशिप

ब्यूरो रिपोर्ट मिथुन गुप्ता 

एटा। महाराष्ट्र के पुणे में मास्टर्स एथलैटिक्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया द्वारा 44वीं मास्टर्स एथलैटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें अनुज यादव सेवानिवृत्त, प्रबन्धक, आर्यावर्त बैंक (क्षेत्रीय कार्यालय, एटा) निवासी स्पोर्टस स्टेडियम के सामने जी0टी0 रोड, एटा ने आयु वर्ग 65+ में प्रतिभाग कर 100 मीटर बाधा दौड़ में काँस्य पदक जीतकर अपने एटा जनपद एवं उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस चैंपियनशिप में भारतवर्ष के अलग-अलग राज्यों से पॉच हजार से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता श्री शिव छत्रपति स्पोर्टस कॉम्पलेक्स पुणे, महाराष्ट्र में दिनांक 13 से 17 फरवरी, 2024 तक आयोजित की गयी। इस जीत के साथ अनुज यादव का चयन आगामी अंतर्राष्ट्रीय मास्टर्स खेल वर्ल्ड मास्टर्स एथलैटिक्स चैंपियनशिप 2024 के लिए हो गया है जो अगस्त, 2024 में स्वीडन में आयोजित की जायेगी। इससे पूर्व अनुज यादव ने लगातार पिछले पॉच वर्षाे से (जनपद अलीगढ़ सन्, 2018, तीन स्वर्ण पदक, जनपद सोनभद्र (ओबरा) सन् 2020 तीन स्वर्ण पदक, जनपद बस्ती सन् 2021 एक स्वर्ण पदक, एक रजत , एक कॉस्य पदक, जनपद अमेठी मेें सन् 2022 में एक रजत, दो कॉस्य पदक एवं जनपद कानपुर सन् 2023 में दो स्वर्ण पदक एवं एक रजत पदक) जीतकर पदकों की हैट्रिक लगाकर, उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलैटिक्स चैंपियनशिप मे कुल 15 पदक जीतकर स्टेट चैंपियन रहे हैं। इन 15 पदकों में विभिन्न इवेंट में 09 स्वर्ण पदक, 3 रजत पदक एवं 3 कॉस्य पदक हासिल किये हैं।