श्रीमद् भागवत कथा सुनने से व्यक्ति सदमार्ग अपनाता है - डाॅ वी के यादव।

निधौली कलां ब्लॉक के सभापुर मे श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन।
एटा। जिन स्थानों पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होता है वहां देवताओं का वास होता है। और वहां के लोगों पर भगवान की कृपा बरसती है और व्यक्ति सदमार्ग अपनाता है। उक्त उद्गार क्षेत्र के चर्चित समाजसेवी डाॅ वी के यादव ने सभापुर मे आयोजित श्रीमद भागवत कथा के उद्घाटन के अवसर पर व्यक्त किये। इस अवसर पर उन्होने कथा वाचक वीकेश शास्त्री यज्ञपति प्रथम सिंह मीरा देवी रवीश कुमार गिरजा देवी के अलावा कलश भरने वाली कन्याऐं पूनम रीता प्रियंका ओम प्रथा निशा मालती छोटी कुशलेश शालू ईशू और सोनम को उपहार भेंटकर सम्मानित किया। वहीं उपस्थित लोगों ने डाॅ वी के यादव का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर सर्वश्री श्रीकृष्ण दूधिया वीरेंद्र सिंह सौप्रसाद सिंह गजेंद्र सिंह अनिल कुमार पुष्पेंद्र सिंह दिनेश यादव नरेंद्र सिंह यादव दरोगाजी विकास यादव ( बाबा ) हरिपाल सिंह सचिन यादव जितेंद्र सिंह यादव ढोलक मास्टर फैसल वारसी प्रशांत यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।