पं दीनदयाल ने ही दिया था लोकल फॉर वोकल का संदेश

संवाददाता शशि धामा
खेकड़ा । भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कस्बे के भाजपाइयों ने कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सच्चे राष्ट्रवादी बताया और कहा कि,वर्तमान केंद्र सरकार उनके सिद्धांत और दर्शन को योजनाओं के माध्यम से क्रियान्वित कर रही है।
इस अवसर पर पं उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया तथा कहा गया कि, लोकल फॉर वोकल कार्यक्रम उनके जीवनवृत्त से मिली प्रेरणा का ही परिणाम है,जिस पर केन्द्र सरकार काम कर रही है।
कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष संदीप प्रजापति ने कहा कि ,गरीबों और मां भारती की सेवा करने के भाव को लेकर जबरदस्त उत्साह, जज्बे, जुनून और दृढ़ विश्वास के साथ पं दीन दयाल उपाध्याय 1937 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शामिल हुए। जनसंघ के महासचिव के रूप में राजनीति में कदम रखा और 1967 को जनसंघ के अध्यक्ष बने थे।कहा कि ,प दीनदयाल ऐसी व्यवस्था के विरोधी थे, जो रोजगार के अवसर को कम करती है।जयंती कार्यक्रम में मुकेश शर्मा, हर्ष शर्मा, दीपक शर्मा, चिंटू, आदेश, मोनू यादव, अजीत यादव, आदेश धामा, हेमंत चंदेला आदि शामिल रहे।
मन की बात ,में पहले नम्बर पर रहा खेकड़ा
भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप प्रजापति ने बताया कि, मन की बात कार्यक्रम को सुनने में खेकड़ा क्षेत्र से 1578 फोटो भाजपा पोर्टल सरल एप पर अपलोड हुए हैं ,जो जनपद में सर्वाधिक है। इससे कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं।एड हर्ष शर्मा ने नगर अध्यक्ष को बधाई दी है।