भदोही में छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन का किया गया वितरण।

भदोही में छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन का किया गया वितरण।

ऊंज क्षेत्र के अकोढा गांव में आयोजित हुआ स्मार्टफोन वितरण समारोह।

ज्ञानपुर के विधायक विपुल दूबे ने छात्र-छात्राओं को वितरित किया स्मार्टफोन।

रिपोर्ट-निरज गुप्ता

भदोही। ऊंज क्षेत्र के अकोढा में स्थित श्री सरस्वती संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को छात्र छात्राओं को टेबलेट/स्मार्टफोन का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ज्ञानपुर के विधायक विपुल दूबे रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित अंकित पाण्डेय ने गणेश वंदना से की। तत्पश्चात छात्राओं द्वारा स्वागत गीत और देशभक्ति गीत गाया गया। कार्यक्रम में स्नातक तृतीय वर्ष के छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया। 
विधायक विपुल दूबे ने कहा कि शिक्षा से सब कुछ संभव है। और सही शिक्षा बिना गुरू की कृपा से संभव नही है। इसलिए शिक्षा के लिए गुरू के प्रति समर्पण और प्रेम भी जरूरी है। विधायक विपुल दूबे ने कहा कि गुरू के आगे देवी देवता भी नतमस्तक होते है। इसलिए गुरूओं का सम्मान और मार्गदर्शन बहुत जरूरी है। जीवन में सफलता के लिए सच्ची लगन और मेहनत जरूरी है। कहा कि अपने आसपास के ऐसे लोगों को आदर्श न बनाइए जो असफल है बल्कि सफल लोगों को अपना आदर्श बनाने से सफलता मिलने और लक्ष्य हासिल करने में सरलता रहती है। कहा कि जब सकारात्मक कार्यो से हम सफल होते है तो उसका परिणाम और,अनुभव भी सुखद होता है। इसलिए जीवन में सफल होने के लिए किसी भी तरह का आलस्य नही होना चाहिए। इस मौके पर विधायक ने एक कक्षीय भवन देने की भी घोषणा की। साथ में छात्र छात्राओं को बताया कि स्मार्टफोन का प्रयोग पढाई करने में करें न कि फिल्म देखने में। छात्र छात्राओं ने भी विधायक को आश्वस्त किया कि स्मार्टफोन का उपयोग सही कार्य करने में ही होगा। 
महाविद्यालय के प्राचार्य रमेश त्रिपाठी ने आये हुए सभी अतिथियों का अंगवस्त्रम तथा माल्यार्पण करके स्वागत किया और अपनी बात भी रखी। रमेश त्रिपाठी ने कहा कि गुरूकुल और संस्कृति देश के लिए जरूरी है। कहा कि संस्कृत से प्यार जबकि अन्य भाषाओं से व्यापार का अविष्कार होता है। लोगों से आह्वान किया कि बच्चों को संस्कार की शिक्षा अवश्य दें। कहा कि पाश्चात्य संस्कृति और भाषा देश को कमजोर करना चाहते है। इसलिए देश और समाज के लिए संस्कृति और संस्कार की बहुत जरूरत है। भाजपा नेता हौसिला प्रसाद पाठक ने सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। और सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्मार्टफोन वितरण की भी सराहना की। कहा कि इस योजना के माध्यम से हर वर्ग के छात्र छात्राओं को लाभ मिल रहा है। साथ में विधायक के कार्यों की सराहना भी की डाॅ जे एस बिन्द ने कहा कि शिक्षा से ही सर्वागीण विकास हो सकता है लेकिन बिना संस्कार के सारी शिक्षा बेकार है। इस मौके पर रमेश त्रिपाठी, बृजेश मौर्य, हौसिला प्रसाद पाठक, राजेश कुमार तिवारी, सुजीत दूबे, विनोद मिश्र, डाॅ जे एस बिन्द, दयाशंकर, विजय बहादुर सिंह समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।