प्रेमी के परिजनों ने मांगा दहेज, प्रेमिका ने दी जान

पीलीभीत में गांव के ही युवक से था प्रेम प्रसंग, 10 लाख न देने पर टूट गई थी शादी
प्रेमी से शादी तय होने के बाद अचानक दहेज की मांग के चलते शादी टूटने के कारण एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। घटना के बाद युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के भगवंतपुर के रहने वाले गंगाराम मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। गंगाराम की 21 वर्षीय बेटी कविता बझेड़ा गांव के रहने वाले कोटेदार अमित कुमार से प्रेम विवाह करना चाहती थी। दोनों के बीच कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
3 साल से था दोनों में प्रेम प्रसंग
एक ही जाति का होने के कारण 3 साल से दोनों के बीच रिश्ते की बात चल रही थी। आरोप है कि कुछ समय पहले लड़के पक्ष के लोगों ने 5 लाख के दहेज की मांग की थी। जिसमें लड़की पक्ष के लोगों ने हामी भर दी थी। लेकिन शादी की तिथि तय नहीं हो पाई।
पहले 5 लाख फिर मागें 10 लाख
19 अक्टूबर को लड़के के घर शादी की बातचीत करने पहुंचे लड़की पक्ष के लोगों के सामने 5 के बजाय 10 लाख रूपए दहेज की मांग रख दी। जब लड़की पक्ष ने 10 लाख रुपए देने में असमर्थता जताई तो लड़के व उसकी मां ने शादी से इंकार कर दिया। इसको लेकर परिवार के सभी लोग परेशान थे।
खेत गया था परिवार रात 1 बजे लगाया फंदा
इससे अवसाद ग्रस्त होकर कविता ने गुरुवार रात करीब 1 बजे अपने घर में फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। इस दौरान उसके परिजन खेत पर गए हुए थे। जब परिजन वापस लौटे तो पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामले पर जानकारी देते हुए सीओ जहानाबाद सतीश शुक्ला ने बताया है। परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर कार्यवाई की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है