हाथियों के झुंड ने कई किसानों के खेतों में खड़ी गन्ने की फसल को तहस- नहश कर दिया है। बीती रात को जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया।

पूरनपुर/पीलीभीत।
जंगल से बाहर निकले हाथियों के झुंड ने किसानों के खेतों में दस्तक देना शुरू कर दी है। हाथियों के झुंड ने कई किसानों के खेतों में खड़ी गन्ने की फसल को तहस- नहश कर दिया है।गांव में बीती रात को जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान एक नल को भी हाथियों ने तोड़ दिया। हाथियों ने किसानों की कई एकड़ जमीन पर खड़ी फसलों को रौंद डाला। इससेेे किसानों को हजारों रुपए की क्षति हुई है। किसानों ने इसकी सूचना वन विभाग को भी दी। लेकिन सूचना के बाद भी वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचना उचित नहीं समझा। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव पिपरा मुजप्ता में गुरुवार- शुक्रवार की रात में जंगली हाथियों ने गांव किनारे खेतों में पहुँचकर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान जंगली हाथियों ने कई किसानों की गन्ने की फसल को रौंद डाला। खेतों में बीती रात जंगली हाथियों के झुंड को खेतों में रखवाली कर रहे किसानों के द्वारा देखा गया। किसानों ने इसकी जानकारी गांव वालों को दी। सूचना के बाद तमाम किसान अपने अपने खेतों पर पहुँच गए। तो देखा हाथियों ने कई किसानों को फसल को रौंद कर बर्बाद कर दिया। गांव पिपरा निवासी- धर्मवीर, गेंदहलाल, सेवाराम, रामकिशन, धर्मेंद्र चौहान, रमेशचंद्र,सहित अन्य कई किसानों की सैकड़ो किसानो की फसलों को जंगली हाथियों ने रौंद दिया है। ग्रामीणों ने बताया है कि उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी थी। लेकिन सूचना मिलने के बाद भी वन विभाग की टीम ने मौके पर नहीं पहुंची जिसके कारण गांव के ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।