नगर निकाय चुनाव कांग्रेस अपने सिम्बल पर लडेगी, कांग्रेस जोडो यात्रा गाँव गाँव में शुरू हो, दो माह बाद सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे बढने का मौका, होगा संगठन का विस्तार: नसीमुद्दीन सिद्दीकी

नगर निकाय चुनाव कांग्रेस अपने सिम्बल पर लडेगी, कांग्रेस जोडो यात्रा गाँव गाँव में शुरू हो, दो माह बाद सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे बढने का मौका, होगा संगठन का विस्तार: नसीमुद्दीन सिद्दीकी

ब्यूरो डा योगेश कौशिक

बड़ौत। उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के पश्चिमी उप्र के अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि यूपी का आगामी नगर निकाय चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा को गांव गांव तक निकालने का आह्वान किया।नसीमुद्दीन सिद्दीकी आज नगर में जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं औऱ पदाधिकारियों से सीधे रूबरू हुए तथा उनकी मीटिंग ली। 

इससे पूर्व नगर में जिलाध्यक्ष डा यूनुस चौधरी के गुराना मार्ग स्थित कैम्प कार्यालय पर पहुंचने पर कांग्रेसियों ने ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष डा यूनुस चौधरी,पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह,पीसीसी सदस्य सत्यपाल पथोलिया,राजीव सैन,शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा आदि प्रमुख थे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ता की मीटिंग को सम्बोधित करते हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि ,आगामी नगर निकाय चुनाव कांग्रेस अपने सिंबल पर लड़ेगी। कांग्रेस को गांव गांव,शहर दर शहर मजबूती से खड़ा किया जाना हम सबका मकसद है। इसके लिए उन्होंने व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने का आह्वान किया। 

उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव कांग्रेसियों की क्षमताओं के लिए है, जिसके लिए आगामी दो माह तक हर कांग्रेसी जी जान से निकाय चुनाव में जुटकर पार्टी को मजबूती से चुनाव लड़ाये। उन्होंने कहा कि, दो माह बाद जिला कमेटियाें का पुनर्गठन किया जायेगा तथा जो भी मेहनती और जागरुक होगा ,उनको आगे बढाने का कार्य किया जायेगा। उन्होंने जिला कमेटी की मीटिंगों में अधिकाधिक उपस्थित पर जोर दिया। 

     उन्होंने कहा कि प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी जनसमस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव प्रयास करे। कांग्रेस को सीधे जनता से जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कमजोर हुई तो देश कमजोर होगा और कांग्रेस मजबूत होगी तो देश मजबूत होगा। देश में भाजपा जैसी साम्प्रदायिक पार्टी का मुकाबला केवल कांग्रेस ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि श्री राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा परेशान है। जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है। तथा देश की सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। आने वाला समय कांग्रेस का है। भाजपा ने 70 सालों के किए धरे को तबाह करके रख दिया है। अगामी चुनावों में कांग्रेस का सत्ता में आना तय है। 

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विदित चौधरी ने कहा कि समय आ गया है कि हम कांग्रेसी एकजुट होकर रावण रूपी भाजपा सत्ता का दहन करे। भाजपा अपने कूकृत्यों से ढह जायेगी। देश में भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश जर्जर हो चुका है। कांग्रेस की बनायी बड़ी अर्थ व्यवस्था ढहने के कगार पर है। बैंकिग व्यवस्था धाराशाही हो रही है। गुंडागर्दी और लूटमार चरम पर है। महिलाओं के विरुद्ध अपराध में बढोत्तरी हुई है। उन्होंने निकाय चुनाव की तैयारियों में जी जान से जुटने का आहवान किया। 

    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डा यूनुस चौधरी ने कहा कि जिला कांग्रेस अगामी निकाय चुनाव मजबूती से लड़ेगी। जितने की स्थिति वाले प्रत्याशियों को तरजीह दी जायेगी। उन्होंने प्रांतीय अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि जिला कांग्रेस अगामी निकाय चुनावों में कामयाबी के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों को कामयाब करने के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से तैयार है। 

मीटिंग की अध्यक्षता डा यूनुस चौधरी ने की तथा संचालन राजीव सैन ने किया। मीटिंग में नगर निकाय चुनाव के लिए संभावित प्रत्याशियों को अपने आवेदन जिला कमेटी को देने का निर्णय लिया गया। मीटिंग को यूपी कांग्रेस के जनरल सैक्रेटरी बदरूद्दीन कुरेशी,पूर्व जिलाध्यक्ष चौ रामकुमार सिंह, शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, सत्यपाल पथोलिया,राजीव सैन,चौ अनिल तोमर,हरेन्द्र सिंह एड,पूर्व महिला जिलाध्यक्ष राकेश सोदाई,नगर अध्यक्ष मल्लिका,जिला प्रवक्ता शकील अहमद एड,रामपाल वर्मा,नरेन्द्र कुमार, देवेंद्र लम्बरदार,अजहर पठान, वकील अहमद एडवोकेट आदि ने भी विचार रखे।