महावीर स्टडी इस्टेट प्रधानाचार्य द्वारा पवित्र कार्तिक पूर्णिमा एवं प्रकाशवर्ष की दी हार्दिक बधाई

महावीर स्टडी इस्टेट प्रधानाचार्य द्वारा पवित्र कार्तिक पूर्णिमा एवं प्रकाशवर्ष की दी हार्दिक बधाई

महराजगंज रायबरेली। कार्तिक मास के पुण्य त्योहार पर प्रधानाचार्य कमल वाजपेई ने बच्चो को बताया कि आज के दिन विनाशकारी त्रिपुरासुर का बध शिव ने लोक कल्याण हेतु किया इससे वह त्रिपुरारी कहलाये। आज के दिन विष्णु का मत्स्य अवतार तथा वृंदा ( तुलसी) का मूर्त रूप ,कार्तिकेय का जन्म भी हुआ था।मानवता का पाठ पढाने वाले नानक देव जी का दिव्य ज्ञान, दर्शन, ब्रह्माण्ड, आकाश गंगा के विषय मे ज्ञान दिया वर्षो पूर्व से मानवता को आलोकित कर रहा है।30,000 कि0मी0 की यात्रा कर आपने खुशी ,संतोष बांटकर परमआत्म से जुड़ने का आग्रह किया।आपने कहा भौतिक जीवन झूठ है मृत्यु ही सत्य है।महिलाओ के सम्मान मे कहा कि जीवन ईश्वर या फिर महिला ही दे सकती है।सच्चा सौदा ,लंगरसेवा, ऐसी शिक्षा थी जिसे सारे संसार मे पालन किया जा रहा है।

सभी बच्चों, सहकर्मियो अभिभावको संभ्रांत पत्रकारो,एवं समस्त प्रिय जनता को हार्दिक बधाई दी।

कमल वाजपेई प्रधानाचार्य महावीर स्टडी इस्टेट, महराजगंज, रायबरेली