डीपीएम सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल बहसूमा में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई 

डीपीएम सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल बहसूमा में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई 

संवादाता   प्रवीण उपाध्याय 

बहसूमा (मेरठ)डीपीएम सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल बहसूमा के प्रांगण में आज स्वामी विवेकानंद जयंती बहुत ही उत्साह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर देश और युवाओं के लिए किए गए कार्य के लिए याद किया और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर विद्यालय सचिव जगदीश त्यागी व प्रधानाचार्य जिया जैदी ने विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। सचिव महोदय ने बच्चों को बताया कि स्वामी विवेकानंद की जयंती को प्रतिवर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में आयोजित किया जाता है। इस दिन को वर्ष 1984 में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में नामित किया गया था। इस दिन का उद्देश्य भारत के युवा मन को दिशा देना और उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए शक्ति के रूप में एकजुट करना है, ताकि भारत की विविधतापूर्ण संस्कृतियों को साथ लाना और उन्हें एक भारत, श्रेष्ठ भारत के एकता के सूत्र में बांधा जा सके। प्रधानाचार्य ने बच्चों से कहा कि हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके कथन व नारे- 'उठो जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको'।