चित्रकूट-पुलिस टीम ने एक आरोपी को गांजे की खेती करते हुये किया गिरफ्तार।

चित्रकूट: पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नगर हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में कोतवाली कर्वी पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी को 570 किलो हरा एवं 650 ग्राम सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।

   कोवताली कर्वी प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि बंधोइन गांव में एक व्यक्ति गांजे की खेती कर रहा है। कोतवाली कर्वी प्रभारी निरीक्षक ने क्षेत्राधिकारी नगर को इस सूचना के सम्बन्ध में जानकारी दी। क्षेत्राधिकारी नगर हर्ष पाण्डेय के नेतृत में कोतवाली कर्वी पुलिस द्वारा बंधोइन गांव मजरा बड़ी तरी में की गयी छापेमारी में मोतीलाल निषाद पुत्र रामभजन निवासी बंधोइन पुरवा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी अपने खेतें में हरा गांजा लगाया था। साथ ही आरोपी के कब्जे से 650 ग्राम सूखा गांजा भी बरामद हुआ तथा 570 किग्रा हरे गांजा को कटवा कर सील किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके द्वारा इस गांजे को सूखाकर बेंचा जाता था। बरामद गांजे की कीमत लगभग 20 लाख रुपये है। गांजा बरामदगी के सम्बन्ध में कोतवाली कर्वी में आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। 

  गिरफ्तारी के दौरान अपराध निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, निरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी, उप निरीक्षक अंशुल कुमार, आरक्षी गोलू भार्गव, पीयूष शरण श्रीवास्तव, जयनारायण पटैरिया, आकाश सेन, विपिन कुमार, कुलदीप द्विवेदी, राहुल देव, विनोद यादव आदि मौजूद रहे।