चित्रकूट-संतों एवं निराश्रितों के बीच वितरित किए कम्बल।

चित्रकूट-संतों एवं निराश्रितों के बीच वितरित किए कम्बल।

चित्रकूट: समाजसेवी अंजनी शुक्ला ने शनिवार को संतों एवं निराश्रितों को ठण्ड से बचाव के लिए कम्बल वितरित किया। 

   पाठा क्षेत्र में प्रथम चक्र में कम्बल वितरण के बाद दूसरे चरण में युवा नेता अंजनी शुक्ला ने चित्रकूट क्षेत्र के टाठी घाट में कम्बल वितरण किया। उन्होंने यहां रहने वाले संतों, पुजारियों को कम्बल वितरित करने के साथ निराश्रितों एवं असहाय लोगों को भी कम्बल वितरित किए। उन्होंने बताया कि ठण्ड के मौसम में कम्बल वितरण कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा। वर्तमान में लगातार ठण्ड का सिकंजा कसता जा रहा है। जिससे गरीबों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते वह निरंतर कम्बल वितरण कर रहे हैं।