चित्रकूट-दृष्टि बाधित छात्र-छात्राओं को मुख्य धारा से जोड रही संस्था - डीएम।

चित्रकूट-दृष्टि बाधित छात्र-छात्राओं को मुख्य धारा से जोड रही संस्था - डीएम।

चित्रकूट: जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द तथा जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव की उपस्थिति में दृष्टि संस्था में दो दिवसीय 17वां लुई ब्रेल महोत्सव 2024 का शुभारंभ लुई ब्रेल के चित्र एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित कर व ध्वजारोहण तथा मसाला जलाकर किया गया।

    जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द ने कहा कि आज बडे हर्ष का विषय है कि लुई ब्रेल का 17वां महोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दृष्टि संस्था के महासचिव शंकर लाल गुप्ता ने कम समय में जन सहयोग से संस्था को आगे बढाकर बडा रूप दिया है। उन्होंने नए परिसर बनाने के लिए भी अशोह में जगह लेकर डेवलप करने का कार्य कर रही है। सेवा भावना से ही यह संस्था बढी है, जो दृष्टि बाधित छात्र-छात्राएं को मुख्य धारा से जोड रहे हैं और आगे शिक्षा, खेल, व्यवसाय, नौकरी के क्षेत्र में बढावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएसआर फंड से संस्था को सहयोग करेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि आज इस कार्यक्रम से जुडना ही सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि दृष्टि संस्था के महासचिव शंकर लाल गुप्ता एवं संस्था के अन्य पदाधिकारीयों ने जन सहयोग से इस संस्था को खडा करके दिव्यांग छात्र-छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में इसी प्रकार जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज द्वारा भी दिव्यांग विश्वविद्यालय खोलकर दिव्यांग छात्र-छात्राओं को शिक्षा ग्रहण कराई जा रही है।

    दृष्टि संस्था के महासचिव शंकर लाल गुप्ता ने कहा कि आज यह 17वां लुई ब्रेल महोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नेत्रहीनों के लिए कोई पढने लिखने की पहले व्यवस्था नहीं थी। लुई ब्रेल का 4 जनवरी 1909 में जन्म हुआ और वह अपने पढाई के दौरान फ्रांस में उनकी एक सैनिक से भेंट हुई। उन्होंने उस सैनिक से कुछ सीखा इसके बाद उनकी आत्मा में दृष्टिबाधितों के लिए पठन-पाठन की अलख जगी। तब उन्होंने संकल्प लेकर पत्थर, लकडी से पढाई का आविष्कार किया। इस पढाई में छह बिंदु होते हैं, उन्हीं के यह अनुकरणीय कार्य से यह महोत्सव मनाया जाता है। संस्था के पीडी गुप्ता ने जिलाधिकारी के स्मृति चिन्ह भेंट किया।

   इसके पूर्व जिलाधिकारी ने विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को ध्वजारोहण कर शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन संस्था के बलबीर सिंह ने किया।

    इस मौके पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रतिभा पाल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी लाल जी यादव, जबलपुर के शिव शंकर कपूर, संस्था के शिवबरन त्रिपाठी, विजय चंद्र गुप्ता, अरुण गुप्ता, प्रधानाचार्य वर्षा गुप्ता आदि मौजूद रहे।