चित्रकूट-अपर पुलिस अधीक्षक ने ली परेड की सलामी।

चित्रकूट-अपर पुलिस अधीक्षक ने ली परेड की सलामी।

चित्रकूट: अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी ने पुलिस लाइन में मंगलवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया।

परेड में अपर एसपी ने पुलिसकर्मियों की ड्रिल का निरीक्षण किया। इसके बाद अपर एसपी ने पुलिस लाइन स्थित नवनिर्मित साइबर थाना का निरीक्षण किया।

साथ ही पुलिस लाइन का निरीक्षण कर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन शिवनारायण को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने कर्मचारियों का अर्दली रुम किया।