चित्रकूट-वाल्मीकि आश्रम लालपुर पहुंची चरण पादुका यात्रा - आश्रम के महंत ने आरती पूजन कर किया स्वागत।

चित्रकूट-वाल्मीकि आश्रम लालपुर पहुंची चरण पादुका यात्रा  - आश्रम के महंत ने आरती पूजन कर किया स्वागत।

चित्रकूट: श्रीलंका से चलकर चित्रकूट होते हुए चरण पादुका यात्रा महर्षि वाल्मीकि आश्रम लालपुर में सोमवार को पहुंचने पर आश्रम के मंहत भरत दास महाराज ने विधिवत पादुका पूजन किया। साथ ही सभी भक्तों का महंत भरत दास ने स्वागत सम्मान किया। आचार्य रामऔतार शर्मा द्वारा राम पथ गमन मार्ग को लेकर महंत भरत दास द्वारा चर्चा की गई। 22 जनवरी के बाद राम पथ गमन मार्ग को लेकर आचार्य राम शर्मा द्वारा प्रशासन के साथ एक बैठक रखने का भी प्रस्ताव रखा गया। इसके पूर्व भौंरी ग्राम पंचायत में मनोज कुमार त्रिपाठी द्वारा चरण पादुका की पूजा अर्चना करते हुए स्वागत किया गया। इस मौके पर युवा पत्रकार प्रदोष चैहान, रागिनी तिवारी, देवराज त्रिपाठी, भाजपा नेता बद्री विशाल त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता हरिमोहन त्रिपाठी, विनय कुमार त्रिपाठी, राजाबाबू त्रिपाठी, नीरज त्रिपाठी, सूरज त्रिपाठी, विवेकानंद, आशुतोष, यात्रा के संघ प्रचारक विनोद, मनोज त्रिपाठी, मोनू चैधरी, गुरुदत्त द्विवेदी, वाल्मीकि आश्रम के महंत रामजन्म दास महाराज आदि मौजूद रहे।