मानस्तंभ हादसे के मृतक आश्रित परिवारों हेतु मुआवजा 1-1 करोड़ की मांग, 6 फरवरी को मौन धरना प्रदर्शन

संवाददाता आशीष चंद्रमौलि
बड़ौत।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद में 12 फरवरी को आगमन से पूर्व यानि 6 फरवरी को जैन धर्मावलंबियों सहित सकल समाज और व्यापार संघ ने मौन धरना व प्रदर्शन की घोषणा की है तथा राज्य सरकार से मृतकों के आश्रित परिवारों हेतु 1-1 करोड़ की मुआवजा राशि देने की मांग की है।
नगर में भगवान आदिनाथ मोक्ष कल्याणक के दौरान हुए हृदय विदारक हादसे में मृत 8 जैन श्रद्धालुओं को एक -एक करोड़ की राशि तथा अनेक गंभीर घायलों को प्रदेश सरकार से सम्पूर्ण चिकित्सा एवं सहायता राशि की मांग हेतु भारतीय जैन मिलन की ओर से सांकेतिक मौन धरना व प्रदर्शन का आह्वान।
6 फ़रवरी को सुबह 9 से 11 बजे तक मौन धरना व प्रदर्शन नगर के चौपला गांधी रोड पर किया जाएगा।
नगर के सकल समाज एवं समस्त व्यापार मंडल की ओर से जारी विज्ञप्ति में सभी सम्मानित व्यापारी बंधुओं से निवेदन किया गया है कि, समय पर पहुंचकर अपनी ताकत का एहसास कराएं, मृतकों व घायलों के प्रति यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। व्यापार संघ अध्यक्ष मुदित जैन ने बताया कि, प्रदेश सरकार द्वारा मुआवजा राशि की घोषणा में देरी से नगरवासियों में आक्रोश है।