पहली बार मनाया गया महिला किसान दिवस, गोष्ठी, सम्मान, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी व सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मिनी किट वितरण

पहली बार मनाया गया महिला किसान दिवस, गोष्ठी, सम्मान, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी व सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मिनी किट वितरण

संवाददाता आशीष चंद्रमौली

खेकड़ा | कृषि विज्ञान केन्द्र खेकड़ा व सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मोदीपुरम के संयुक्त तत्वाधान में पहली बार मनाया गया महिला किसान दिवस |सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेन्शन एण्ड टैक्नोलॉजी  आत्मा"  योजना के अंतर्गत जिलाधिकारी राजकमल यादव की अध्यक्षता में पहली बार महिला कृषक प्रशिक्षण का भी आयोजन किया गया ,जिसमें महिलाओं को कृषि करने के लाभ बताए |

 कृषि के साथ साथ घर के कार्यो में अपना महत्तपूर्ण सहयोग देने वाली महिलाओं के उत्साहवर्धन और सम्मान के लिए प्रदेश सरकार के निर्देशन में आज पहली बार महिला किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र में महिला कृषकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया |
इस अवसर पर कृषि विभाग व उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई |

सब्जी उत्पादन को प्रोत्साहन, मिनी किट वितरित

 जिलाधिकारी ने महिलाओं को सब्जी की खेती करने के लिए मिनी किट वितरित किए और किसान महिलाओं का हौसला बढाया । कहा कि,मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं को भी हर क्षेत्र में जागरूक किया जा रहा है | महिलाएं अपने घर को चलाए जाने के लिए पहली कड़ी होती हैं |

इस मौके पर महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति भी जानकारी दी गई और खाने में किस प्रकार का प्रोटीन कार्बोहाइड्रेट  विटामिन लेना चाहिए, इससे संबंधित जानकारी भी दी गई | कहा गया कि, घर मे अपने खाने के लिये पोषण वाटिका बनायें और जैविक खेती करें। समय समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहें |

फसलों के अवशेष न जलाने का आह्वान

कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार ने कहा कि, गन्ने के पत्तियों  को ना जलाएं तथा कृषि फसलों के अवशेषों को जलाना कानूनी अपराध है |  उन्होंने महिला कृषि गोष्ठी में अपने पतियों को भी जागरूक करने के लिए महिलाओं से अपील की, वे फसल अवशेष ना जलाएं।

खेती करने में उत्कृष्ट महिला सम्मान

महिला कृषक प्रशिक्षण में कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार ,कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ संदीप कुमार चौधरी ने उत्कृष्ट कृषि करने वाली महिला को सम्मानित किया गया, जिसमें अचार मुरब्बा बनाने वाली पवित्रा ,जैविक खेती करने वाली बावली की ममता को शॉल ओढ़ाकर मंच से सम्मानित किया गया , वहीं बावली की सुशीला ने कृषि गोष्ठी में कविता पाठ किया।

किचन गार्डन के लिए बीज व खेती के लिए सरसों बीज निशुल्क

जिला उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार अरुण ने बताया कि ,घर में पोषण वाटिका बनाए जाने के लिए उद्यान विभाग से निशुल्क सब्जियों का बीज प्राप्त कर सकते हैं वहीं कृषि उपनिदेशक ने कहा कि,सरसों का बीज निशुल्क प्राप्त करें ।