युवती को बहलाफुसला कर ले जाने तथा आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार।

युवती को बहलाफुसला कर ले जाने तथा आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार।

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा थाना जसरथपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 138/22 धारा 366,306 भादवि में वांछित चल रहे अभियुक्त रोहित पुत्र राजेश नि0 ग्राम हिम्मत नगर बजेरा थाना मिरहची जिला एटा को कुरावली से जैथरा जाने वाले मार्ग पर बर्ना तिराहे से दिनांक 04.07.23 को समय करीब सुबह 06.40 बजे गिरफ़्तार किया गया है। गिरफ़्तार अभियुक्त के विरुद्ध  थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता 
1.रोहित पुत्र राजेश नि0 ग्राम हिम्मत नगर बजेरा थाना मिरहची जिला एटा।