अलीगढ़ पी.एम कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में  स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम एवं पौधारोपण का हुआ अभियान

अलीगढ़ पी.एम कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में  स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम एवं पौधारोपण का हुआ अभियान

अलीगढ़ लोधा करसुआ गांव अलीगढ़ पलवल रोड स्थित पी.एम कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ  संस्था के चेयरमैन अजीत सिंह तोमर एवं अतिथिगणों द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। इसके पश्चात् ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान हुआ। इस अवसर पर चेयरमैन सर ने सम्बोधित करते हुए।  कहा। कि देश के वीर सपूतों के बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। आज उनके बलिदान के कारण ही हम भारतीय आज़ादी से जी रहे हैं| उन्होनें विद्यार्थियों से पुरूषोत्तम श्रीराम के आचरण को आत्मसात करने का आह्वान भी किया| डॉ निम्मी सिंह प्रशासिका ने स्वतंत्रता संग्राम में नारी शक्ति के योगदान पर प्रकाश डाला|संस्था के प्राचार्य डा. बदरुद्दीन ने स्वतंत्रता के वास्तविक मूल्य को समझने के ऊपर बल दिया|

इस अवसर पर संस्था के प्रांगण में वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया| माननीय अतिथिगणों अश्विनी कुमार अग्निहोत्री, मनोज श्रोत्रीय,भूपेन्द्र लवानिया, संजय राघव, ललित ने विद्यार्थियों को वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित किया तथा वृक्षारोपण के दौरान सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया| 
इस अवसर पर जमील अशरफ़, निशा सिंह, डॉ लोकेन्द्र सिंह ,रंजना वार्ष्णेय, कल्पना रानी, डा. आयशा ख़ातून, शैली सिंह, यतेंद्र सिंह, अनिल कुमार, राजकुमार, आदि  उपस्थित रहे|