11वींं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की ने की दुष्कर्म के बाद आत्महत्या परिवार का आरोप पुलिस ने लड़की को धमकाया था

11वींं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की ने की दुष्कर्म के बाद आत्महत्या   परिवार का आरोप पुलिस ने लड़की को धमकाया था

प्रयागराज  यमुनानगर के कौंधियारा इलाके में रविवार सुबह 17 वर्षीय लड़की ने घर में फंदे से लटक आत्महत्या कर ली। कक्षा 11 में पढ़ने वाली लड़की के घरवालों का आरोप है कि पिछले महीने उसका अपहरण करने के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया गया था।

लड़की को बरेली से पुलिस और घरवाले ले आए थे। लड़की के परिवार का आरोप है कि चार युवकों ने अपहरण और दुष्कर्म किया था लेकिन पुलिस ने नामजद एफआईआर नहीं लिखी और ना आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रवाई की।

परिवार का आरोप- पुलिस ने धमकाया था 

यह भी आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित लड़की से कहा था कि अगर उसने मजिस्ट्रेट के सामने आरोपितों के खिलाफ बयान दिया तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी। अपहरण और दुष्कर्म करने वाले युवक अब लड़की को धमकियां भी दे रहे थे। इसी वजह से परेशान होकर पीड़ित लड़की ने रविवार सुबह अपनी जान दे दी। उधर, कौंधियारा थाना प्रभारी संजय द्विवेदी का कहना है कि लड़की ने अपने बयान में कहा था कि वह परिवार के डांट फटकार से परेशान होकर घर से भागी थी।