ब्राह्मण महासभा व धर्म संघ ने कर्मठ व ईमानदारी जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह को किया सम्मानित

ब्राह्मण महासभा व धर्म संघ ने कर्मठ व ईमानदारी जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह को किया सम्मानित

ब्यूरो डा योगेश कौशिक

बागपत। जनपद में ईमानदारी कर्मठता, सद्व्यवहार की मिसाल के साथ ही भ्रष्टाचार, लेटलतीफी व कार्य में लापरवाही आदि के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने वाले जिलाधिकारी को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने किया सम्मानित। कहा कि, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में जनपद का बहुमुखी विकास और कार्यालयों में समय से  उपस्थिति व कार्यों में तेजी आई है, जिससे बागपत जनपद उन्नति के उच्च शिखर की ओर बढ रहा है।

इस अवसर पर बागपत के नवनियुक्त उपजिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी, शुगर मिल बागपत के जीएम, वी पी पांडे व राज्य शिक्षक पुरस्कार हेतु चयनित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बागपत की प्राचार्या को धर्म संघ खेकड़ा द्वारा श्रीमद् भगवद्गीता, शाल, तुलसी माला, बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। 

इस दौरान जनपद के ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, उमेश चंद्रधर, रामकिशन सुन्हेडा, प्रवीण लहचौडा, प्रवीण पंडित, सोनू शर्मा , प्रधानाचार्य सत्यपाल ट्योढी, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे और कहा कि, जनपद का यह सौभाग्य है कि, मृदुभाषी, कर्मठ और राज्य सरकार की नीतियों को लागू कराने में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह का कुशल नेतृत्व मिला है।