खेल और खिलाड़ियों के लिए संपूर्ण सांसद निधि का प्रयोग करने वाले चौ जयंत सिंह का युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सराहनीय कदम : चौ नीरपाल सिंह

खेल और खिलाड़ियों के लिए संपूर्ण सांसद निधि का प्रयोग करने वाले चौ जयंत सिंह का युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सराहनीय कदम : चौ नीरपाल सिंह

रालोद और सपा गठबंधन मिलकर लडेगा आगामी स्थानीय निकाय चुनाव

बड़ौत | निकाय चुनावों में रालोद और सपा मिलकर चुनाव लडेंगे तथा प्रदेश सरकार की नीतियों से त्रस्त जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए रालोद सुप्रीम चौ जयंत सिंह के दिशा निर्देशन में विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाएंगे | उक्त बातें आज रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान कही और बताया कि, देश के ऐसे पहले सांसद चौ जयंत सिंह हैं जो अपनी सांसद निधि का सारा धन खेल और खिलाड़ियों के लिए खर्च कर रहे हैं |

नगर के दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे रोड स्थित राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल के प्रतिष्ठान पर आयोजित प्रेस वार्ता में रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि, आगामी  निकाय चुनाव में रालोद सपा गठबंधन मजबूती के साथ मैदान में उतरेगा और जीत के बाद जन आकांक्षाओं को पूरा किया जाएगा |


चौ निरपाल सिंह ने कहा कि, रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ जयंत सिंह ,ऐसे पहले सांसद हैं ,जो अपनी पूरी सांसद निधि खेल और खिलाड़ियों पर खर्च करेंगे | रालोद का पूरा प्रयास रहेगा कि, गांव में खेलों को बढ़ावा मिले और एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकल कर आए |उन्होंने कहा कि, खिलाड़ियों को कोई सुविधा सरकार नहीं दे रही है, जो पैसा आता है उसे सरकारी व्यवस्था डकार जाती है | उन्होंने कहा कि ,कई जिलों के स्पोर्ट्स स्टेडियम में जाकर स्वयं खिलाड़ियों से वार्ता की, तो उनकी बातें सुनकर और स्टेडियम का हाल देख कर मन दुखी हुआ | 

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से नगर निकाय चुनाव में जोर-शोर से जुट जाने का आह्वान किया तथा कहा कि, भाजपा सरकार में आमजन त्रस्त हैं किसान दुखी हैं, फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है ,गन्ने का बकाया भुगतान नहीं हो रहा है जबकि शुगर मिलों का नया सत्र शुरू होने वाला है
| कहा कि, भाजपा सरकार की नीतियों से देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है और युवा वर्ग हताश है |

 इस मौके पर पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर राष्ट्रीय लोक दल के वरिष्ठ नेता प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल वरिष्ठ राष्ट्रीय लोकदल नेता राजू तोमर सिरसाली मनोज तोमर सुरेश राणा विवेक मलिक धर्मपाल मान विकास सुभाष नैन सचिन पंडित सुशील पहलवान आदि लोग मौजूद रहे |