कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे से मिले कांग्रेस कार्यकर्ता   जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर दी बधाई

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे से मिले कांग्रेस कार्यकर्ता   जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर दी बधाई
शामली। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे से मुलाकात कर उन्हें अध्यक्ष बनने की बधाई दी। जानकारी के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे से मिलकर उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी तथा उन्हें जनपद की राजनीति के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व गृह राज्यमंत्री हरियाणा सरकार भंवर जितेन्द्र सिंह से भी मुलाकात की। जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खडगे को अध्यक्ष बनाकर इतिहास को बदलने का काम किया है। केवल कांग्रेस पार्टी में ही अध्यक्ष चुनने की इस तरह की प्रक्रिया है, जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपनी पसंद का अध्यक्ष चुनने का अधिकार प्राप्त होता है। खडगे के नेतृत्व में कांग्रेस और ज्यादा मजबूत होगी। कांग्रेस में सभी जाति धर्मों के लोगों को भरपूर सम्मान मिलता है। युवा प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा सींगरा ने बताया कि मल्लिकार्जुन खडगे के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से विपक्षी पार्टियों के मुंह बंद हो गए हैं। भाजपा के नेता हमेशा आरोप लगाते थे कि कांग्रेस में गांधी परिवार के अलावा किसी अन्य को अध्यक्ष नहीं बनाया जाता, किंतु कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी व राहुल गांधी ने त्याग की भावना के चलते आज भाजपा के नेताओं का मुंह बंद हो गया है। खडगे के रूप में कांग्रेस पार्टी ने दलित समाज को सम्मान देने का काम किया है। इस अवसर पर महेन्द्र मंगला, गयूर अली, विनोद सैन, कपिल नागर, निशांत तोमर, रिजवान, महाबीर सैनी, शेखर सैनी आदि भी मौजूद रहे।