मुंबई में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा डा सत्यपाल सिंह की तारीफ, उद्योगपतियों के जनपद में निवेश के लिए कारगर!

ब्यूरो डा योगेश कौशिक
बागपत | सांसद डा सत्यपाल सिंह के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से घनिष्ठ संबंध राजनीतिक ही नहींं भावनात्मक और सहृदयता से भरे हैं | यही कारण है कि, मुंबई वासियों के बीच उनकी तारीफ करते देख जनपदवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है |
उल्लेखनीय है कि, मुंबई में उद्योगपतियों को यूपी में निवेश के लिए प्रोत्साहित करने गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बगैर नाम लिए याद दिलाया कि, आपके यादगार पुलिस कमिश्नर रहे हमारे बागपत के सांसद हैं, आप आएं हर तरह का सहयोग और सुविधा के लिए हम तत्पर हैं |
वहीं मुख्यमंत्री के मुंबई में जनपद के सांसद की तारीफ सुन जनपदवासी गौरवान्वित हैं तथा उम्मीद जता रहे हैं कि, मुख्यमंत्री के मुंबई प्रवास के दौरान उद्योगपतियों व पूंजीपतियों द्वारा दिल्ली के नजदीक होने के कारण डा सत्यपाल सिंह से पुराने व मधुर संबंध तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अपनी नजदीकी का एहसास कराए जाने से जल्दी ही बागपत में निवेश के नये आयाम व योजनाएं लेकर बडे उद्योगपति आगे बढेंगे |