एटा मे भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झाकियों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गयी भव्य शोभा यात्रा।

एटा मे भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झाकियों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गयी भव्य शोभा यात्रा।

ब्यूरो रिपोर्ट मिथुन गुप्ता एटा 

एटा। जनपद मे प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर भगवान श्री कृष्ण की शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभ यात्रा निकालने से पूर्व आयोजकों द्वारा विधिवत भारतीय वैदिक परंपरा के अनुरूप हवन यज्ञ किया गया और पूजा अर्चना भी की गयी। इस अवसर पर कई प्रकार की आकर्षक झाकियों को भी एटा शहर के प्रमुख मार्गों से निकाला गया। भगवान श्रीमान कृष्ण की शोभा यात्रा को एटा जिला मुख्यालय मे प्रमुख मार्गों मे घुमाया गया। शोभा यात्रा के अवसर पर पूरे एटा शहर मे पर्याप्त संख्या मे पुलिस बल तैनात किया गया था।इस अवसर पर एटा नगर पालिका परिषद ने शहर मे साफ सफाई की व्यवस्था भी की हुई थी। शोभा यात्रा के दौरान मार्गदर्शन मे बीच बीच मे समाजसेवी लोगों तथा सामाजिक संस्थाओं के द्वारा स्टाल लगाकर शोभा यात्रा का जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। इस अवसर पर बीच बीच मे स्वागत कैंपो मे शोभायात्रा मे शामिल लोगों के लिये पीने के पानी व स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गयी थी। शोभा यात्रा मे सभी समाज व वर्ग के लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर शोभा यात्रा मे प्रमुख रूप से राज्य सभा सांसद हरनाथ सिंह यादव, पूर्व सांसद कैलाश यादव,एमएलसी आशीष यादव, जिला अध्यक्ष बीजेपी संदीप जैन,पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, सुधाकर वर्मा, बीजेपी शिक्षक प्रकोष्ठ के ब्रज प्रदेश के सह संयोजक राहुल गुप्ता एडवोकेट,कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन जनपद एटा के अध्यक्ष अशोक सिकवाफ़,मेधाव्रत शास्त्री, मंजीत यादव, सुनील यादव,सुरेंद्र, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव,देवेंद्र यादव ऊर्फ बंटी,रविंद्र यादव,प्रवेंद्र यादव, बीटू यादव सभासद, बिजेंद्र गुप्ता बब्बू सभासद के अतिरिक्त सैकड़ों की संख्या मे सर्व समाज के लोग शामिल हुए। इसके अतिरिक्त श्रीमान कृष्ण जन्मास्टमी के अवसर पर एटा जनपद भर मे जगह जगह झाकिया सजाई जा रहीं हैं। एटा पुलिस लाइन मे भी भगवान श्री कृष्ण की भव्य झांकी सजाई जा रही है। एटा पुलिस लाइन मे प्रत्येक वर्ष की भाँती रंगारंग कार्यक्रम की भी तैयारी की जा रही है। इसके अतिरिक्त जनपद कारागार एटा मे भी भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को बड़ी ही धूम धाम से मनाये जाने की तैयारियां की जा रहीं हैं।