अंतर राज्य गौतस्कर अकबर बंजारे के आम के बाग का जप्तीकरण के बाद सीओ आशीष शर्मा ने फसल की नीलामी की।

अंतर राज्य गौतस्कर अकबर बंजारे के आम के बाग का जप्तीकरण के बाद सीओ आशीष शर्मा ने फसल की नीलामी की।


 मवाना ब्यूरो इसरार अंसारी। बहसूमा थाना क्षेत्र से मोबिन सलमानी के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार। थाना क्षेत्र के गांव समसपुर के पास झुनझुनी बाईपास पर गौ तस्कर अकबर बंजारे के एनकाउंटर के बाद की जप्तीकरण करने के बाद आम की फसल की नीलामी की गई। जिसमें बोलीदाताओं ने अपने नाम पर आम की फसल की बोली छुड़वाने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार सभी ठेकेदारों ने अधिक बोली लगाई । लेकिन एक व्यापारी ने उनसे भी अधिक बोली बोलकर ठेका अपने नाम छुड़ा लिया। बताते चलें कि गौ तस्कर अकबर बंजारा की प्रशासन ने 58 बीघा बाग को जब्ती करण कर ली थी। जिसमें आम की फसल आ रही थी। अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आम की फसल को नीलामी करने के लिए ठेकेदारों को सूचना देने व मुनादी कराकर थाने पर बुला लिया और बाग की बोली दी गई। जिसमें 1 वर्ष के लिए बोलीदाताओं ने अपने नाम से बोली दी। जिसमें सर्वाधिक बोली मवाना के शाहिद ने 1 लाख 71 हजार रुपए की बोली दी। लेकिन अन्य ठेकेदारों ने कोई बोली नहीं दी। जिसमें शमशाद ने एक लाख 70 हजार 500 रुपए पर की बोली देकर रुक गया। जब बोली दाताओं की बोली नहीं आई तो शाहिद के नाम आम के बाग को नीलाम कर दिया। इस मौके पर थाना प्रभारी अवनीश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक यशपाल गौतम, उपनिरीक्षक देवेन्द्र गौतम, हैड कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार, रवि कुमार, रामरतन आदि मौजूद थे।