पंवार खेड़ा में महादेव के मंदिर पर हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया

उमड़ा भक्तो का जनसैलाब

पंवार खेड़ा में महादेव के मंदिर पर हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया

पंवार खेड़ा में महादेव के मंदिर पर हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवालय में हर हर महादेव शिव शंभू भोलेनाथ के जयकारों से शिवाले गूंज उठे हजारों श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य देव पर जलाभिषेक कर अपनी मनौती मांगी।

श्रावण मास में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य देव महादेव भोलेनाथ शंकर भगवान पर जलाभिषेक किया एवं विधि विधान से पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने भगवान से मन्नतें मांगी धार्मिक आस्था के अनुसार जो मनुष्य भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक पूजन करते हैं भगवान भोलेनाथ उसके सभी कष्टों को हर लेते हैं। वही थानाभवन क्षेत्र के ही तितारसी के गांव पवारखेड़ा में स्थित प्रसिद्ध महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे और मन्नते मांगी। मान्यता है कि जो भी पवारखेड़ा में स्थित महादेव मंदिर पर जलाभिषेक कर मन्नत मांगता है भगवान महादेव उसके मन में जरूर पूरी करते हैं।महादेव मंदिर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा एवं मेले में जमकर खरीदारी की गई। वही पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर रहा एवं व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जलाभिषेक के बाद भंडारे का आयोजन किया गया एवम हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।