दो युवको पर शौच के लिए गयी किशोरी से दुष्कर्म का आरोप।

दो युवको पर शौच के लिए गयी किशोरी से दुष्कर्म का आरोप।

रमेश बाजपेई 

खीरों रायबरेली। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत उस समय हड़कंप मच गया जब शौच के लिए गई किशोरी के साथ जबरन दो युवको ने किया दुष्कर्म। गंभीर हालत में किशोरी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मामला उपरोक्त थाना क्षेत्र के एक गांव का है यहां की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी गुरुवार शाम लगभग 6 बजे शौच के लिए खेतों की तरफ गई थी। पीड़ित किशोरी की मां का आरोप है के खेतों में गांव के ही दो युवकों ने पकड़ लिया और जबरन दुष्कर्म किया। घर पहुंचने पर उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। हालत बिगड़ती देख परिजनों ने पूछताछ की तो किशोरी ने पूरी बात बताई। जिस पर माता-पिता उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचे जहां गंभीर दशा में भर्ती कराया गया। लेकिन चिकित्सक ने गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित की मां थाना पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है।