देवनागरी इंटर कॉलेज के नवनियुक्त प्रधानाचार्य आशुतोष गुप्ता को मिला वैश्य गौरव सम्मान

देवनागरी इंटर कॉलेज के नवनियुक्त प्रधानाचार्य आशुतोष गुप्ता को मिला वैश्य गौरव सम्मान

संवाददाता नीतीश कौशिक

बागपत।अहिंसा सेवा ट्रस्ट खट्टा प्रह्लादपुर द्वारा देवनागरी इंटर कालेज के नवनियुक्त प्रधानाचार्य डॉ आशुतोष कुमार गुप्ता व उपप्रधानाचार्य मनु जैन को वैश्य गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया।

आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि मां अम्बा बालिका डिग्री कालिज ग्वालीखेडा के प्राचार्य डॉ राजीव गुप्ता पुट्ठी व अहिंसा सेवा ट्रस्ट के चैयरमेन राकेश जैन ने नवनियुक्त दोनों को पगड़ी पहनाकर, अंगवस्त्र भेंट कर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

डॉ राजीव गुप्ता पुट्ठी ने कहा कि, हमें आशा है कि नवनियुक्त प्रधान व उप प्रधान आचार्यों से संस्था व विद्यार्थियों को उनके अनुभव और शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति करने के अवसर मिलेंगे।

राकेश जैन खट्टा ने नवनियुक्तो को बधाई और शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर सम्मानित दोनों नवनियुक्तो ने सभी का आभार व्यक्त किया। डॉ गजराज सिंह, जितेन्द्र कुमार, विकास रावत, अनुज कौशिक, अशोक कुमार यादव, सुशील कुमार, हरीश कुमार, मनीष पाण्डेय, सतीश कुमार,लक्ष्मी नारायण यादव, योगेश तयागी, श्रीमती मंजू, दीपिका, जय प्रकाश, कृष्णराज आदि उपस्थित रहे।