अधुनातम विषयों पर बनाई रंगोली, निर्णायक मंडल की चयन करने में करनी पडी दिमागी मशक्कत

संवाददाता मनोज कलीना
बिनौली | जिवाना के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को दीपोत्सव के मौके पर छात्राओं ने मनमोहक डीप सज्जा व रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
कोविड-19,पर्यावरण संरक्षण, मिशन चंद्रयान, अंतरिक्ष अनुसंधान आदि विषयों पर छात्राओं ने रंगोली बनाकर अपने रचनात्मक कौशल का प्रदर्शन किया।
निर्णायक मंडल सदस्यों के द्वारा बनायी गयी रंगोलियों का मूल्यांकन किया गया। जिसमें गंगा हाऊस की सैजल, रिद्धि जैन, श्रद्धा धामा व आरजू गिरि द्वारा बनाई रंगोली प्रथम, यमुना हाऊस की प्रियांशी, तनिष्का, सिद्धि जैन, प्रीति की रंगोली द्वितीय तथा नर्मदा व अलकनंदा हाऊस की पायल, अलका, खुशी, आरजू, साक्षी , पारुल, हिमांशी की रंगोली को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
निदेशक डॉ सुनील आर्य व प्रधानाचार्य डा राजीव खोखर ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उप प्रधानाचार्य सुशील वत्स, तृप्ता गुप्ता, नैना गुप्ता, राधा सोलंकी, सविता सिवाच, सुनीता धामा आदि मौजूद रहे। उधर बिनौली के जय पारस पब्लिक स्कूल में भी प्रतियोगिता हुई।