राजापुर(चित्रकूट)-वाटर वूमेन शिप्रा की रामजानकी वन गमन पद यात्रा पहुंची राजापुर।

राजापुर(चित्रकूट)-वाटर वूमेन शिप्रा की रामजानकी वन गमन पद यात्रा पहुंची राजापुर।

राजापुर, चित्रकूट: वाटर वूमेन शिप्रा पाठक के शुक्रवार को राजापुर यमुना पुल पर पहुंचते ही पुष्प वर्षा से रामभक्तों ने भव्य स्वागत किया। बताते चलें वाटर वूमेन शिप्रा पाठक अयोध्या से रामेश्वरम तक सरयू से सागर के नाम से जानी जाने वाली रामजानकी वन गमन पद यात्रा कर रही हैं, जो 27 नवंबर को अयोध्या से प्रारंभ हुई थी। 

राजापुर पहुंची शिप्रा पाठक बदायूं जनपद के दातागंज की रहने वाली है और इससे पहले भी नर्मदा, सरयू, गोमती नदी की पैदल यात्रा कर चुकी है। इनकी संस्था के माध्यम से अब तक लगभग 10 लाख पौधे रोपित किए जा चुके हैं। राजापुर पहुंचने से पहले शिप्रा की पद यात्रा को अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज में भा समर्थन मिला। शुक्रवार को हनुमान मंदिर में वाटर वूमेन शिप्रा पाठक के स्वागत में जुटे रामभक्तों को उन्होंने बताया उनकी रामजानकी वन गमन यात्रा उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र केरल, कर्नाटक होते हुए रामेश्वरम तमिलनाडु पहुंचेगी। उन्होंने बताया भारत पू दुनिया में अध्यात्म की राजधानी है, यहां के संस्कार और संस्कृति को जानने पूरे संसार से लोग आते हैं। आज भारत वैश्विक स्तर पर अपने अध्यात्म के लिए जाना जा रहा है। दूर दराज के देशों से लोग भगवान राम का मंदिर देखने आ रहे हैं, ऐसे में हमें चाहिए अपनी रामजानकी रूपी धरोहर को आने वाली पीढ़ियों को बताएं। हमें भगवान राम का अपने माता-पिता के प्रति अनुसरण और माता जानकी के कठिनाई के समय में धैर्य न खोने के चरित्र को आत्मसात करना चाहिए। इस दौरान शिप्रा पाठक ने मंदिर प्रांगण में सीताराम जप में भी भाग लेकर आरती की।