चित्रकूट-सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को प्रचारित करें भाजयुमो कार्यकर्ता।

चित्रकूट-सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को प्रचारित करें भाजयुमो कार्यकर्ता।

चित्रकूट: भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा चित्रकूट की नमो ऐप एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा, नव मतदाता सम्मेलन विषय पर कार्यशाला आयोजित की गयी। जिसमें कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार करने को कहा गया। 

   कार्यशाला में भाजयूमो क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ओम बिहारी भार्गव ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी की कार्यशैली से देश और प्रदेश की जनता प्रसन्न है। भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों को मिल रहा है। कार्यकर्ता सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी ग्राम पंचायत, नगर क्षेत्र के वार्ड स्तर पर जाकर लोगों को दें। साथ ही पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। 

   युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हीरो मिश्रा ने कहा कि युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता पूरे मनायोग के साथ पार्टी की नीतियों के अनुरूप काम कर रहे हैं। इसके लिए निरंतर युवाओं के बीच मोर्चा पदाधिकारी सक्रियता बनाए हैं। 

   इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, जिला महामंत्री डाॅ आलोक पाण्डेय, डाॅ अश्वनी अवस्थी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री मोहित मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष आदित्य सुखेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।