चित्रकूट-अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार।

चित्रकूट-अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार।

चित्रकूट: पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार सिंह के निर्देश पर अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में चित्रकूट पुलिस ने 2 आरोपियों के कब्जे से 10 लीटर कच्ची व 18 क्वार्टर देशी शराब बरामद की।   

     सीतापुर चैकी प्रभारी श्याम देव सिंह तथा आरक्षी अनुज यादव व सोमदेव द्वारा अशोक केवट निवासी लोसरिहन को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार बहिलपुरवा थानाध्यक्ष राम सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक नन्दराम व उनकी टीम द्वारा मैका निवासी कोलहाई पुरवा मजरा करका पडरिया को 18 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।