अलीगढ़ भाजपा किसान मोर्चा नमो किसान दिवस पर किया किसान चौपाल का आयोजन

अलीगढ़ भाजपा किसान मोर्चा नमो किसान दिवस पर किया किसान चौपाल का आयोजन
अलीगढ़ भाजपा किसान मोर्चा नमो किसान दिवस पर किया किसान चौपाल का आयोजन

अलीगढ़ केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सफलतम 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा अलीगढ़ द्वारा एक विशाल किसान चौपाल का आयोजन एस,डी, पब्लिक स्कूल गौमत पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनोद सारस्वत की अध्यक्षता में किया गया। सभा को संबोधित करते हुए अलीगढ़ के सांसद श्री सतीश गौतम ने कहा केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिससे किसान लाभान्वित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को पूरे ₹6000 प्रति वर्ष उनके खाते में प्राप्त हो रहे हैं। जिससे छोटे किसान अपने कृषि लागत की व्यवस्था कर रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री अनुज चौधरी ने कहा भाजपा सरकार गरीब, किसान के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। पिछली सरकारों में किसान कर्ज के बोझ से दबा रहा है। बजट में किसानों के निजी नलकूप का बिल निशुल्क करके किसानों को बहुत बड़ी राहत पहुंचाने का कार्य किया है।

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण राज सिंह ने कहा कि प्रदेश, देश एवं किसान को खुशहाल बनाना है तो  हमें भाजपा की सरकार बनानी होगी। खाद बीज पर अनुदान पशुपालन एवं कृषि ऋण पर अनुदान निशुल्क सिंचाई की व्यवस्था यह सभी किसान को खुशहाल बनाने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदम है। इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी महाराज सिंह राजपूत, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी,जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा, दलवीर सिंह, यशपाल सिंह, चंडौस ब्लाक प्रमुख रेशम पाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य लाला प्रधान, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप चौधरी, जिला पंचायत सदस्य महेश सिंह जादौन, जिला महामंत्री नरेश चौहान, जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, उमेश कुमार सिंह, सत्येंद्र पाल सिंह, देवेंद्र पचौरी, राजा ठाकुर, प्रमोद चौहान, उपेंद्र सिंह, हरवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा, मंडल अध्यक्ष अमित अत्री, लोकमत शास्त्री, संतोष तोमर,आदि उपस्थित थे। भाजपा किसान मोर्चा गौमत के मंडल अध्यक्ष प्रशांत गौड़ एवं विद्यालय के प्रबंधक डॉ कृष्ण गोपाल शर्मा  ने माला पहना कर सभी आगंतुकों का स्वागत किया।
अंत में जिलाध्यक्ष विनोद सारस्वत ने सभी अतिथि एवं किसानों का आभार व्यक्त किया।