सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव वरिष्ठ सपा नेता इन्द्रजीत सिंह यादव की त्रयोदशी में शामिल होकर दी श्रद्धांजलि

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव वरिष्ठ सपा नेता इन्द्रजीत सिंह यादव की त्रयोदशी में शामिल होकर दी श्रद्धांजलि

 भाजपा को जनता आगामी लोकसभा चुनाव में सबक सिखायेगी : अखिलेश
 
उरई(जालौन)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उ.प्र.सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज अपने विशाल काफिले के साथ जनपद के गांधी जी के नाम से जाने जाने वाले सपा के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के साथ राजनीति के क्षेत्र में साथ-साथु काम करने वाले जिले के पुरोधा नेता इन्द्रजीत सिंह यादव की त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने आये।जो कार द्वारा बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे से होते हुए जालौन जनपद के
छिरिया टोल प्लाजा के पास से गुजरता पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का काफिला


सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह यादव की त्रयोदशी में सम्मिलित होने के लिए उरई में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।साथ ही उनके पुत्र आनंद यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।साथ ही उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार जनता असुरक्षित है।जैसे मणिपुर की महिला के साथ जघन्य घटना,प्रदेश में भी अपराध बढ़ रहे हैं।जनता विजली,पानी को ऐसी गर्मी में तरस रहे हैं।जो भाजपा का विरोध करता है उसके विरुद्ध ईडी व अन्य जांचों में फंसा कर परेशान किया जाता है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की जनता आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को अच्छी तरह से सबक सिखायेगी। जनता हमारे साथ है।इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर, महेश द्विवेदी सर,भीम यादव, वीरपाल सिंह दादी, लाखन सिंह कुशवाहा, महेश विश्वकर्मा,शफीकुर्रहमान पप्पू, जमालुद्दीन पप्पू, सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों तथा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी,दीपांशु समाधिया इंका जिलाध्यक्ष,रेहान सिद्द्दीकी इंका नगर अध्यक्ष,भाजपा सहित अन्य पार्टी नेताओं ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।