अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
कैराना। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार घायल हो गया। वहीं दूसरे मामले में मारपीट के बाद एक व्यक्ति घायल हो गया। दोनों का सीएचसी पर प्राथमिक उपचार किया गया।
बागपत के गांव रमाला निवासी अमीर हसन बाइक पर सवार होकर कैराना से कांधला की ओर जा रहा था। तभी चीनी मिल के निकट अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।टक्कर लगने के बाद बाइक सवार घायल हो गया। वहीं दूसरी ओर गांव इस्सोपुर खुरगान में मारपीट के बाद मोईन घायल हो गया। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने दोनों का प्राथमिक उपचार करने छुट्टी दें दी।