राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर स्कूलों में बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोलियां

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर स्कूलों में बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोलियां
कैराना। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर सभी छात्र छात्राओं को कर्मी नियंत्रण की दवाई (एल्बेंडाजोल) नि:शुल्क खिलाई गई।
गुरुवार को नगर के सेंट आरसी साइंटिफिक कान्वेंट स्कूल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर सभी छात्र छात्राओं को कर्मी नियंत्रण की दवाई (एल्बेंडाजोल) नि:शुल्क खिलाई गई। इससे बच्चों को पेट के कीड़ों से छुटकारा मिलता हैं तथा सेहतमंद भविष्य होता हैं। सभी स्कूलों में सीएचसी द्वारा दवाई उपलब्ध कराई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार ने स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 1 से 19 साल के बच्चों, किशोर, किशोरियों को यह दवाई देशभर में खिलाई गई हैं। जिससे बच्चों का शारीरिक विकास सही तरीके से हो सकें। समय-समय पर यह दवाई बच्चों को दी जानी चाहिए। वहीं गांव बदलूगढ स्थित प्राथमिक विद्यालय में भी मिड डे मील खिलाने के बाद सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई गई। सहायक अध्यापिका गीता चौहान ने बच्चों को समझाया कि पेट में कीड़े अक्सर हाथों की गंदगी के कारण होते हैं। इसलिए शौच जाने के बाद और खाना खाने से पहले साबुन से अच्छी तरह हाथों को धोना चाहिए। अपने हाथों के नाखून और बाल सदा छोटे रखें। दांतो को प्रतिदिन साफ करें। ताजा खाना खाए। बाजार में खुले में बिकने वाला सामान ना खाएं। पेट में कीड़े होने की वजह से कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। अपने स्वास्थ्य की रक्षा के लिए साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।