अलीगढ़:- पी.एम कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

अलीगढ़:- पी.एम कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

अलीगढ़:- लोधा अलीगढ़ पलवल रोड स्थित करसुआ गांव निकट पी.एम कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में आज धनतेरस की पूर्व संध्या पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा। दीपावली  सप्ताह में साफ़ सफ़ाई एवं साज-सज्जा का विशेष महत्व है। उन्होने कहा। कि रंगोली के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा की कलात्मक एवं सृजनात्मक अभिव्यक्ति होती है। इस अवसर पर बी.बी.ए, बी.एस.सी. एवं बी.कॉम के विद्यार्थियों ने रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता  में बी.एस.सी. के विद्यार्थियों  ने प्रथम,बी.कॉम के विद्यार्थियों ने द्वितीय तथा बी.बी.ए के विद्यार्थियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. निर्णायक मंडल में  डॉ. आयशा ख़ातून, शैली सिंह एवं रेनू बाला शामिल रहे।

इस अवसर पर डॉ. लोकेन्द्र सिंह , डॉ. निम्मी सिंह,डॉ. बदरुद्दीन, रंजना वार्ष्णेय  सहित संस्था के सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।