अलीगढ़:- ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान बने अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष

अलीगढ़:- ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान बने अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष
अलीगढ़:- ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान बने अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष

अलीगढ़:- अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया के निर्देशानुसार ब्रज प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री हरेंद्र सिंह व प्रांत महामंत्री सुनील गुप्ता ने ठा.ज्ञानेंद्र सिंह चौहान को जिलाध्यक्ष अलीगढ़ व ममता सिंह को जिलाध्यक्ष महिला परिषद नियुक्त किया। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया के खुर्जा में आयोजित कार्यक्रम में आगमन पर करणी सेना के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा.ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने प्रवीण भाई तोगड़िया से मुलाकात की तथा अपने साथी पदाधिकारियों करणी सेना के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री गौरव चौहान,राष्ट्रीय मंत्री महिला शक्ति ममता सिंह, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष चौहान,प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, जिलाध्यक्ष संजय चौधरी, जिलाध्यक्ष महिला शक्ति गोरी तोमर, महानगर अध्यक्ष महिला शक्ति भावना चौहान,प्रद्युमन सेंगर व अपनी समस्त टीम के साथ करणी सेना छोड़कर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद की सदस्यता ग्रहण की तथा प्रवीण भाई तोगड़िया के निर्देश पर ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद का जिलाध्यक्ष एवं ममता सिंह को महिला परिषद का जिलाध्यक्ष घोषित कर नियुक्ति पत्र प्रदान किया।