षिक्षा और विकास के लिए परिवार का स्वस्थ रहना आवष्यक

षिक्षा और विकास के लिए परिवार का स्वस्थ रहना आवष्यक

चित्रकूट: युवा समाजसेवियों ने पाठा क्षेत्र की महिलाओं को कुपोषण के प्रति जागरूक किया। साथ ही पोषक दाल और सोयाबीन बरी का वितरण भी किया।

  मानिकपुर तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत टिकुरी गांव में गुरूवार को संजीवनी फाउंडेशन दिल्ली के संस्थापक रविन्द्र गौतम ने कहा कि स्वस्थ परिवार के लिए सम्पूर्ण पोषक आहार आवश्यक है। साथ ही स्वच्छता का विशेष ख्याल रखा जाना चाहिए। बेहतर पोषण से ही बच्चों का स्वास्थ्य सही रहता है और स्वस्थ बच्चे ही शिक्षा के जरिए विकास कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं को अपनी समस्याओं के बारे मे आंगनबाडी और स्वास्थ्य कर्मियों से खुलकर बताना चाहिए। ताकि स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का निदान किया जा सके। इस दौरान उन्होंने कुपोषण से लडने के लिए दाल और सोयाबीन बरी का वितरण किया। साथ ही महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित किए। उन्होंने कहा कि वह हर माह इस इलाके में पोषण सामग्री वितरित करते हैं। साथ ही विद्यालय के अध्यापकों, ग्रामीण बच्चों और उनके अभिभावकों के साथ संवाद स्थापित कर बुनियादी समस्याओं का निराकरण कराने की पहल भी कर रहे हैं।