खतौली में चुनाव प्रचार थमने के बावजूद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री उडाते रहे आचार संहिता की धज्जियां

रालोद प्रत्याशी ने निर्वाचन अधिकारी से कानूनी कार्यवाही की मांग, लिखा पत्र
संवाददाता सुशील कुमार
खतौली | उपचुनाव में प्रचार बंद होने के बावजूद भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौ संजीव बालियान पर चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप | 150 गाडियों के काफिले के साथ शाम 7 बजे के बाद कई गाँवों में करते रहे प्रचार | रालोद प्रत्याशी मदन भैया ने कराई आपत्ति दर्ज | रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग | निर्वाचन अधिकारी को लिखा पत्र |
रालोद प्रत्याशी मदन गोपाल उर्फ मदन भैया ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौ भूपेंद्र सिंह और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया | खतौली उपचुनाव के निर्वाचन अधिकारी को शिकायती पत्र प्रेषित कर बताया कि, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौ भूपेंद्र सिंह व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान द्वारा चुनाव प्रचार बंद होने के बावजूद शाम 7 बजे गांव जंधेडी में 150 गाडियों के काफिले के साथ मतदाताओं को प्रभावित करते देखा गया |
अपने शिकायती पत्र को शाम 7.30 बजे लिखकर निर्वाचन अधिकारी को प्रेषित करते हुए कहा गया कि, इसके बाद उनका काफिला अन्य गांवों में भी गया है | उनका इस तरह मतदाताओं को प्रभावित करना आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए मदन भैया ने तत्काल प्रभाव से दोनों व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की है |
दूसरी ओर रालोद के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक ने प्रदेश सरकार पर प्रशासन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से दूसरे राज्यों से तत्काल प्रेक्षक भेजने की मांग करते हुए अधिकारियों की एकपक्षीय भूमिका सहित व आचार संहिता के उल्लंघन करने के आरोपी भाजपा नेताओं पर सख्त कार्यवाही किए जाने की मांग की है |