SP विधायक इरफान सोलंकी की बढ़ी मुश्किलें, पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करने समेत 3 और FIR हुईं दर्ज

SP विधायक इरफान सोलंकी की बढ़ी मुश्किलें, पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करने समेत 3 और FIR हुईं दर्ज

सपा विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इरफान सोलंकी पर पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करने समेत 3 और FIR दर्ज हुईं हैं। सपा विधायक पर ग्वालटोली थाने में एक और जाजमऊ थाने में दो एफआईआर दर्ज हुई हैं। बता दें, मौजूदा समय में इरफान सोलंकी महारजगंज जेल में बंद हैं।

कानपुर. सपा विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इरफान सोलंकी पर पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करने समेत 3 और FIR दर्ज हुईं हैं। सपा विधायक पर ग्वालटोली थाने में एक और जाजमऊ थाने में दो एफआईआर दर्ज हुई हैं। बता दें, मौजूदा समय में इरफान सोलंकी महारजगंज जेल में बंद हैं।

सपा विधायक इरफान सोलंकी पर सोमवार को 3 और FIR दर्ज हुई हैं। इरफान सोलंकी के खिलाफ पुलिस कर्मियों से बदसलूकी करने पर FIR दर्ज हुई है। इरफान सोलंकी पर ग्वालटोली थाने में FIR दर्ज हुई है। जाजमऊ थाने में भी दो एफआईआर दर्ज हुईं हैं। इरफान सोलंकी भाई रिज़वान सोलंकी पर केस दर्ज किया गया है. सोलंकी के भाई रिज़वान सोलंकी पर गैंगस्टर के तहत केस दर्ज हुआ है। इरफान और उनके भाई पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई हुई है। इरफान के अलावा 3 अन्य पर गैंगस्टर के तहत FIR दर्ज की गई है। मौजूदा समय में इरफान सोलंकी महारजगंज जेल में बंद हैं। सोलंकी के भाई समेत अन्य कानपुर जेल में बंद हैं।