स्व कर्पूरी ठाकुर की ईमानदारी और मेहनत के कारण बिहार को मिली पहचान : डॉ सत्यपाल सिंह

स्व कर्पूरी ठाकुर की ईमानदारी और मेहनत के कारण बिहार को मिली पहचान : डॉ सत्यपाल सिंह

संवाददाता आशीष चंद्रमौली

बडौत | नगर के बिजरौल रोड स्थित सारंग विवाह मंडप में बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्व कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई जिसमें सेन समाज द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि ,कर्पूरी ठाकुर के जीवन की मेहनत उनकी ईमानदारी से ही बिहार में उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों को आज भी जाना जाता है | उन्होंने अपनी ईमानदारी के साथ गरीबों मजदूरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम किया था |

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता सर्व समाज उत्थान समिति के जिला संयोजक दीपक शर्मा  ने कहा कि, कर्पूरी ठाकुर ऐसा ईमानदार जननायक थे, जिसने बिहार में अपनी ईमानदारी के साथ अनेक कार्यों से अपना नाम रोशन किया, यही कारण है कि,गरीब मजदूर तबके के लोग आज भी घर घर में उनकी पूजा अर्चना करते हैं ,उनके जैसा ईमानदार जननायक बिहार में नहीं हो सकता |

 इस मौके पर सेन समाज के जिलाध्यक्ष विनोद सेन प्रधान महेंद्र भगत मनोज कटारिया सक्षम शर्मा ओमपाल राठी राधेश्याम शर्मा बिट्टू सेन विजेंद्र सेन गौरव सेन निखिल सेन मनीष कुमार ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ नेता वरिष्ठ समाजसेवी राधेश्याम शर्मा एडवोकेट ने भी उनके जीवन पर प्रकाश डाला | समारोह में सैकड़ों की तादाद में सेन समाज के लोग भी मौजूद रहे |