विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पारिवारिक जनों ने लगाया हत्या का आरोप, मृतक महिला के पति सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पारिवारिक जनों ने लगाया हत्या का आरोप, मृतक महिला के पति सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अनिल चौधरी मंडल ब्यूरो

- 19 अगस्त को शहर के एक निजी अस्पताल में मृतक महिला की हुई थी डिलीवरी

- सिकंद्राराऊ क्षेत्र के गांव टिकरी की निवासी मृतक महिला की हाथरस के बर्मा कॉलोनी में थी ससुराल


हाथरस। एक विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव टिकरी खुर्द के रहने वाले सुदर्शन ने अपनी बेटी रुबी (24 वर्ष) की शादी चार वर्ष पहले थाना हाथरस गेट वर्मा कालोनी के रहने वाले एक युवक के साथ की थी। वर्तमान में उनकी बेटी अपने पति और ससुराल वालों के साथ वर्मा कालोनी में  ही में रह रही थी। 19 अगस्त को रुबी की डिलीवरी शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में हुई थी। उसके बाद ससुराल वाले विवाहिता को घर लेकर आए।  शुक्रवार की रात महिला की सदिंग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी सूचना ससुराल वालों ने मृतक महिला के परिवारजनों को देदी। खबर सुनकर मृतका के परिवारजन रोने बिलखने लगे और शनिवार की सुबह ही पंहुच गये उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी रुबी की हत्या ससुराल वालों ने की है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह लोग दहेज की मांग कर रहे थे।  इनकी मांग पूरी न होने पर इन लोगों ने हमारी बेटी को जहर देकर मार दिया है।  इन लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुच गई। पुलिस मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम ग्रह भेज दिया है। पुलिस मामले की गहीनता से जांच कर रही हैं। वंही दूसरी ओर लडकी के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।


- मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह के लिए भेज दिया है। पारिवारिक जनों की तहरीर के आधार पर मृतक महिला के पति सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा इस मामले में जांच करते हुए कार्रवाई की जाएगी।


- सत्येंद्र सिंह राघव, प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट, हाथरस।