इनर व्हील एटा महिला मंडल ने वृद्ध आश्रम के वृद्ध जनों को अपना अमूल्य सहयोग देकर ठंड से बचने के लिए वितरित किये कंबल।

इनर व्हील एटा महिला मंडल ने वृद्ध आश्रम के वृद्ध जनों को अपना अमूल्य सहयोग देकर ठंड से बचने के लिए वितरित किये कंबल।

ब्यूरो रिपोर्ट मिथुन गुप्ता एटा

एटा। इनर व्हील एटा महिला मंडल ने वृद्ध आश्रम के वृद्ध जनों को जिनके क्रिश्चियन आई हॉस्पिटल में ऑपरेशन कराए गए थे,उनको अपना अमूल्य सहयोग देकर उनको ठंड से बचने के लिए कंबल वितरित किए,यह महिला मंडल इनर व्हील समाज के क्षेत्र में काफी बढ़-चढ़कर अपना अमूल्य योगदान देती रहतीं हैं, सभी इनर व्हील की महीला मंडल समय-समय पर वृद्ध आश्रम जाकर वृद्ध जनों को खाने से लेकर पहने तक सभी व्यवस्थाएं करती रहती हैं और अपना यह योगदान वह असहाय, निर्धन लोगों के लिए भी समय समय पर करने में पूर्ण सहयोग करती हैं अध्यक्ष रिंकी जैन,सचिव ,ज्योति गुप्ता, कोषाध्यक्ष नेहा जैन, सीमा गोस्वामी, दिव्या सक्सैना, शिल्पी जैन, रितिका, गुंजन, आरती, प्रीति ने सहयोग किया।