मनमुटाव व सामाजिक कुरीतियों को दूर कर सौहार्द व एकता अपनाएं : बुद्ध प्रकाश

मनमुटाव व सामाजिक कुरीतियों को दूर कर सौहार्द व एकता अपनाएं : बुद्ध प्रकाश

संवाददाता राहुल राणा

दोघट ।कस्बे में ब्राह्मण एकता कल्याण समिति के जिला उपाध्यक्ष बुधप्रकाश शर्मा ने कहा कि, समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर ही समाज उन्नति की ओर बढ़ेगा। पं उमेश शर्मा के आवास पर आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि, समाज जहां शिक्षा की ओर बढ़ावा दे रहा है ,वहीं समाज को एकजुटता के साथ आगे बढ़ना होगा तथा समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना होगा, तभी समाज उन्नति के रास्ते पर तेजी से बढ़ पाएगा।

उन्होंने कहा कि, समाज के गणमान्य जगह जगह बैठकें कर आपस में बने मनमुटाव को दूर कराने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। बताया कि, शीघ्र ही इस संबंध में एक सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। बैठक में राजेंद्र शर्मा, मनोज शर्मा, अनिल शर्मा, प्रमोद शर्मा, संजय शर्मा, मुकेश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, रवि पंडित, राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।