सांसद डॉ सत्यपाल सिंह के जन्मदिन पर जनपद के लोगों ने दिल्ली जाकर दी शुभकामनाएं

सांसद डॉ सत्यपाल सिंह के जन्मदिन पर जनपद के लोगों ने दिल्ली जाकर दी शुभकामनाएं

ब्यूरो डॉ योगेश कौशिक

बागपत | भाजपा सांसद का क्षेत्र के विकास के साथ साथ क्षेत्र के लोगों से किस कदर लगाव है, क्षेत्र में उनके कार्यक्रमों में तो अक्सर देखने को मिलता ही है, लेकिन दिल्ली जाकर लोग उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के पहुंचें, यह उनकी घनिष्ठता का ही परिचायक है |

सांसद डॉ सत्यपाल सिंह के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर सुबह से पार्टी नेताओं के अतिरिक्त जनपद के गैर राजनीतिक लोगों को बधाई संदेश, बुके, मिठाई व केक के साथ आते हुए देखा गया | सूत्रों ने बताया कि, क्षेत्र के लोगों के प्यार की बदौलत उनके बीच बैठने की प्राथमिकता के कारण सांसद डॉ सत्यपाल सिंह को जरूरी बैठकों में जाना रद्द करना पड़ा |