सशक्त युवा सशक्त राष्ट्र की थीम पर युवा महोत्सव 3व 4 मार्च को, प्राचार्य डॉ सरोहा ने किया "रागिनी" हैंडबुक का विमोचन

सशक्त युवा सशक्त राष्ट्र की थीम पर युवा महोत्सव 3व 4 मार्च को, प्राचार्य डॉ सरोहा ने किया "रागिनी" हैंडबुक का विमोचन

संवाददाता आशीष चंद्रमौली

बडौत | जनता वैदिक कॉलेज में आगामी युवा महोत्सव 2023 "रागिनी" की हैंडबुक का प्राचार्य डॉ जय कुमार सरोहा द्वारा किया गया विमोचन। युवा महोत्सव का आयोजन अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति द्वारा आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वाधान में हो रहा है |

इस अंतर्महाविद्यालय महोत्सव में महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राएं वाद-विवाद, भाषण, कविता, रंगमंच, लोकगीत, लोक नृत्य, संगीत, दृश्य कला जैसी विधाओं में प्रतिस्पर्धा करेंगे। यह कार्यक्रम 3-4 मार्च को आयोजित किया जाएगा। प्राचार्य प्रो डॉ जय कुमार सरोहा ने बताया कि युवा महोत्सव की थीम सशक्त युवा: सशक्त राष्ट्र है। बताया कि, युवा महोत्सव सांस्कृतिक विरासत को सँजोने, बंधुता बढ़ाने एवं युवाओं में मानवीय मूल्यों के सृजन हेतु मंच प्रदान करता है। बिना युवाओं के चहुंमुखी विकास के एक राष्ट्र का विकास संभव नही है। 

कार्यक्रम में डॉ प्रताप चौधरी, डॉ श्याम किशोर, डॉ उमेंद्र खोखर,डॉ अमरपाल डॉ देवेश, डॉ राजेश गुप्ता, डॉ मुनेश, डॉ अनुपम तिवारी आदि उपस्थित रहें।