भाजपा के राज में मंहगाई और किसानों मजदूरों की दुर्दशा के सिवाय कुछ नहीं, उसी का परिणाम खतौली व मैनपुरी के रिजल्ट : राजू तोमर

संवाददाता नीतीश कौशिक
बागपत | रालोद ने मैनपुरी और खतौली की जीत को भाजपा के विकास के एजेंडे पर करारा जवाब बताया और रामपुर में भाजपा की जीत को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कहा गया कि, वहां पहले मतदान के समय और फिर बाद में मतगणना के समय लोकतंत्र की हत्या की गई, जिसे देश के हर जागरूक नागरिक ने देखा |
जीत का जश्न मनाने के लिए रालोद के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मंडलीय महासचिव रहे ओमवीर ढाका ने कहा कि, उत्तर भारत की जनता भाजपा से तंग आ चुकी है, उसी का नतीजा है कि, खतौली से भाजपा के लिए उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है |
वहीं रालोद नेता राजू तोमर सिरसली ने कहा कि, भारत की जनता ने भाजपा के राज में मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और किसानों व मजदूरों की दुर्दशा के सिवाय कुछ नहींं देखा | अगर कुछ देखा है तो, देश की ईमारतों, संस्थानों, हवाई अड्डों को बेचते हुए देखा है |